- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Women Power Makes Society And Country Strong Judge Mahar
समाज और देश को मजबूत बनाती है महिला शक्ति: न्यायाधीश महार
महिलाओं के जागरूक होने से राष्ट्र के निर्माण में योगदान मिलता है। महिलाओं को कभी अपने आपको निर्बल नहीं समझना चाहिए। महिलाओं के लिए सरकार ने लीगल एड सेल बनाया। जो महिलाओं के लिए विधिक सेवा उपलब्ध करता है। यह बात रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान कार्यक्रम में न्यायाधीश कृष्णदास महार ने कही। पूर्व पार्षद निशा भारती ने भी महिला शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी प्रमिला माकोड़े ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नपा में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया। सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े, उपयंत्री रितेश यादव सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे। आध्यात्मिक नैतिक शिक्षण संस्थान ब्रह्माकुमारीज में भी महिला दिवस मनाया। स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका बीके मालती ने कहा सभ्य समाज की स्थापना में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं को गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। महिलाएं सशक्त होकर कठिनाइयों का सामना करती है। मां ताप्ती ब्रिगेड के पवन पाठेकर, ऋषभ पाटनकर, अनीस साहू आदि ने महिला दिवस पर एसडीओपी नम्रता सोंधिया का सम्मान किया।
मुलताई। महिला दिवस पर नगर पालिका परिसर में हुआ महिलाओं का सम्मान।