पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संघर्ष कर बच्चों को मुकाम दिलाने वाली महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने शहर के निजी महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का अायाेजन किया। इसमें विषम परिस्थितियों में जीवन यापन कर अपने बच्चों को समाज में प्रेरणादायक बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल ने प्रतिवेदन का वाचन किया। कार्यक्रम में अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर बच्चों को पढ़ाकर काबिल बनाने वाली अनुसुइया पंडागरे, पंचफूला सोने, गीता पवार, रानी तथा राजकुमारी जैन का सम्मान किया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी, सीएमओ प्रियंका सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी आशा उपवंशी, समाजसेवी मीरा एंथोनी, रेखा गुजरे, अभिलाषा, गौरी बालापूरे, मीना खंडेलवाल मौजूद थी। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने ब्यूरो के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। सीएमओ प्रियंका सिंह ने भी महिलाओं को और छात्राओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में संजय शुक्ला, शिरीष पटेल, समर्थ तिवारी, प्रबल वर्मा, यशवंत धोटे, चंद्र किशोर मानकर, साजिद खान, प्रेम सूर्यवंशी, आशीष पचोरी, महिलाओं में तूलिका पचोरी, नीलम, निहारिका भावसार, लता नागले, नूतन जैन, सोनल पाटिल, जानवी आहूजा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...