- Hindi News
- National
- RANIPUR News Mp News Women39s Day Was Filled With Respect And Social Service Emphasis On Cleanliness Health And Girl Education
सम्मान और समाजसेवा से सराबोर रहा महिला दिवस, स्वच्छता, स्वास्थ्य आैर बालिका शिक्षा पर दिया जोर
भास्कर टीम | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार काे मनाया गया। इस माैके पर ग्रामीण अंचलों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। भाैंरा में दिवस पर ग्राम में सबला महिला सभा का अायाेजन िकया। चिचाेली के अंकुरित अाहार परिवार की महिला सदस्याें ने इस दिवस के अवसर पर मरीजाें काे स्वयं अंकुरित अाहार बांटा। अाठनेर में नगर पालिका महिला सफाई कर्मचारियाें काे गुलदस्ता भेंट किया, ताे रेडक्राॅस साेसाइटी ने शिविर लगाकर महिलाअाें के स्वास्थ्य की जांच की गई। अामला में महिला सम्मान कार्यक्रम में महिलाअाें ने कहा कि वे हर तरह के कार्य करने में समक्ष हैं।
हर कार्य में सक्षम हैं महिलाएं
अामला| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण सीमा अतुलकर ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं। समाज सेविका पूजा सक्सेना ने कहा कि नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। रजिया खान ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष। यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। संगीता टिवटारे कहा कि दृढ इच्छा शक्ति अाैर शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने वाली सायरा अल्ताफ को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
स्त्री के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं
अामला| केंद्रीय विद्यालय आमला में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएल लोहार प्राचार्य, राजकुमार विश्वकर्मा उप प्राचार्य एवम समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शिक्षक आरके पांडेय ने भारत अाैर विश्व की महानतम महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। करुणा येडे ने कविता के माध्यम से बताया कि स्त्री के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रही विद्यालय की छात्राओं व महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
महिला सफाईकर्मियों को गुलदस्ता भेंट किया
रेडक्राॅस ने महिलाअाें के स्वास्थ्य की जांच
महिलाअाें का किया सम्मान
महिला सदस्याें बांटा अंकुरित अाहार
बेटियाें काे पढ़ाएं, बेटी काे अागे बढ़ाएं
आठनेर| नगर परिषद आठनेर की महिला सफार्इ कर्मियों को गुलदस्ता भेंट कर महिला दिवस मनाया गया। इस दाैरान सीएमओ शेख अख्तर, परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, नेता प्रतिपक्ष शेख हारून ने महिलाओं के माध्यम से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। नगर परिषद आठनेर की महिला सफार्इ कर्मियों को गुलदस्ता भेंट कर महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी गफ्फार काजी, गोलू सोनी, कैलाश आजाद, निखिल सोनी मौजूद थे।
आठनेर| रेडक्रास सोसाइटी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के श्रीराम मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा। इसमें 200 महिलाओं की हिमोग्लोबिन, शुगर, बीपी और अन्य जांचें निशुल्क की गई। इसमें डा. अरुण जयसिंगपुरे, डा. प्रमोद खांदवे, रेडक्रास सोसाइटी आठनेर के सदस्य डॉ धीरज फुरसुले, फिरोज सिद्दीकी, संजय सोनी, भारत आजाद, विवेक जायसवाल, डॉ. भूपेंद्र किरार, योगेश जगताप पार्षद सहित अन्य माैजूद थे। नगर परिषद सूरज राठौर ने कहा कि महिला दिवस पर मातृशक्ति की निशुल्क स्वास्थ्य जांच सराहनीय कदम है।
खेड़ीसावलीगढ़| महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज ही नहीं अपितु देश का समग्र विकास सम्भव नहीं है। दुनिया के विकसित देशों में महिलाओं की भूमिका पुरुषों के बराबर की है। भारत को महान बनाने के लिए युवाओं काे शासन- प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय योगदान करना चाहिए। यह बात अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से अायाेजित विशेष समारोह में कोशिश ग्रुप के संस्थापक प्राे. महेंद्र गिरी ने कही। इस माैके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
चिचोली| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य अतिथि एएसपी श्रद्धा जोशी, घोड़ाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विशकर्मा, अंकिता सीते अाैर अंकुरित आहार की महिला सदस्याें ने मरीजों को अंकुरित आहार बांटा। इस माैके पर एक निजी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी श्रद्धा जोशी ने कहा कि महिलाएं अब सशक्त हो गई हैं। वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनकर अपनी अनूठी छाप छोड़ रही हैं। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, अंकिता सीते, इंदिरा आर्य, अनुराधा मदरेले ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी बात रखी।
भौरा| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ग्राम पंचायत भौंरा में विशेष ग्राम सभा सबला महिला सभा का आयोजन किया गया। इस माैके पर सरपंच भागवती तुमराम अाैर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस विशेष सभा में महिला अाैर बाल विकास के माध्यम से बालिका के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ अभियान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो अभियान, सशक्त वाहिनी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ काे लेकर चर्चा की। इस पर अमल करने पर जाेर दिया। इसके साथ ही पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।