पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • CHICHOLI News Mp News Women39s Organization Pledges To Quench The Thirst Of Animal Birds

महिला संगठन ने पशु-पक्षियाें की प्यास बुझाने काम करने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुंजन सोशल एंड एजुकेशन सोसाइटी ने नगर के भीमपुर रोड पर स्थित स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम का अयाेजन िकया। इसका शुभारंभ समाजसेवी मीरा एंथोनी, आशिका मिश्रा, समाजसेवी बिंदु मालवीय, सब इंजीनियर सरिता राय, अनुराधा मदरेले, इंदिरा आर्य ने िकया। इस माैेके पर समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। इस माैके पर महिलाओं ने कहा कि पर्यावरण में छोटे-छोटे जीव जंतु का बड़ा महत्व है। एक चीटी और बंदर की प्रजाति खत्म हो जाए, तो पूरा की पूरा पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाता है। गर्मी के दिनों में जल संकट गहरा जाता है। मानव को पानी मिल जाता है, लेकिन पशु-पक्षियों को परेशानी होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए अब चिचोली की महिला संगठन ने आगे आकर संकल्प लेकर गर्मियों के दिनों में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए 51 मिट्टी के बर्तन का वितरण किया गया और 10 महिलाओं को अपने घरों के सामने आवारा पशुओं को पीने के पानी की उपलब्ध हो सके इसलिए 10 सीमेंट के टांकों का वितरण किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में गोद भराई की रस्म निभाई गई। महिला संगठन की तरफ से हॉस्टल में अध्ययनरत छात्रों को खेल-खिलौने का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प लिया। नगर में गर्मी के दिनों में पशु, पक्षियों प्यास मिट सके इसके लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे और इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ममता जायसवाल प्रमिला आर्य, चिंता जयसवाल, गौरी पटेल, वैशाली राय, रितु पटेल, नीलू माचेवार, केसर सुनारिया, सुनीता आर्य, सल्लो आर्य, मंजू आर्य, रजनी आर्य, अलका जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, रूपा मालवी, संगीता आर्य, कंचन बाथरी, सुनीता बासले, अर्चना राय, शीलाआर्य, वंदना आर्य, प्रभा आर्य, आदि महिलाएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...