जल संरक्षण पर कार्यशाला आज
बैतूल| नदियों में वर्ष भर जल कैसे संरक्षित रहे और जल का संरक्षण कैसे किया जाए। इसको लेकर नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कार्यशाला का आयोजन गंज धर्मशाला में रविवार दोपहर 12 बजे से किया है। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय जल विशेषज्ञ भाषचंद्र सिंह जल संरक्षण पर व्याख्यान देंगे। क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर बनाए रखने के लिए नागरिकों ने यह कार्यक्रम रखा है।