पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • SHAHAPUR News Mp News World Health Organization Declares Corona Virus Epidemic We Need Caution Too Dongre

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को घोषित किया महामारी, हमें भी सावधानी की जरूरत: डोंगरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय कॉलेज शाहपुर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में जेएच कॉलेज बैतूल के प्रो. डॉ. सुखदेव डोंगरे ने कहा उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों एवं शिक्षार्थियों को इस विषय पर चिंतन करने की आवश्यकता है। हमें इस प्रकोप से बचने के लिए बीमारी के लक्षण दिखते ही सावधानी बतरनी चाहिए। उन्होंने बताया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उक्त समस्या को महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही इससे बचाव के लिए कोई प्रामाणिक वैक्सीन भी बाजार में उपलब्ध नहीं है। अतः आवश्यक है कि हम भीड़ में जाने से बचें, हाथ साबुन से धोएं।

प्रोफेसर एमडी वाघमारे ने कहा पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से आज जनमानस चिंतित व परेशान है। अतिवृष्टि, अनावृष्टि एवं बेमौसम सर्दी व बारिश के उतार- चढ़ाव से समाज में घातक व संक्रामक बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं। अतः समय रहते हमें प्रकृति में व्याप्त असंतुलन को दूर करने के लिए पौधरोपण तथा व्यर्थ बहते जल को भूमिगत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। जिससे हमें हमारी बुनियादी जरूरतों के लिए शुद्ध हवा पानी व आहार की सामग्री सहज सुलभ हों। इस अवसर पर डॉ. शीतल चौधरी, डॉ. नितेश पाल, डॉ. संजय वाडकर, डॉ. देवेंद्र कुमार रोगड़े, मीनाक्षी ठाकुर, अजाबराव इवने, ज्योति वर्मा, चंद्रकिशोर वाघमारे, राजेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...