- Hindi News
- National
- SHAHAPUR News Mp News Young Dances To The Tune Of Dj Holi Played With Gulal
डीजे की धुन पर जगह-जगह थिरके युवा, गुलाल से खेली होली
आमला| नगर सहित अंचलों में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया। इस मौके पर लोगों ने गीले रंगों की होली से परहेज किया। धुरेंडी के दिन सुबह से ही सड़कों पर लोग गुलाल की होली खेलते नजर आए। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस की तैनाती थी। नगर में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई। सभी ने एक-दूसरे को सद्भाव के साथ गुलाल लगाया। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। नगर में टोलियां बनाकर निकलीं महिलाओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मंगलवार की शाम को पंचवटी रास्ते पर स्थित मेघनाद मेले में पूजा के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व में उत्साह और उमंग के साथ मनाया। नगर में मंगलवार को धुरेंडी पर्व पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। नगर के लोगों ने इस बार रंग की बजाए गुलाल से होली खेली।