पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • CHICHOLI News Mp News Youth Children Women Celebrated Each Other With Color

युवाओं, बच्चों, महिलाओं ने एक - दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाई हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रंगों का महापर्व होली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

होली के मौके पर नगर के शनिचरापुरा, वीर दुर्गादास चौक, खारी मोहल्ला, विकास नगर, सोनीपुरा कहार मोहल्ला, ब्राह्मण मोहल्ला, पिंजारा मोहल्ला, बिजासन चौक, बाजार चौक, कुम्हार मोहल्ला सहित नगर के 20 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को धुरेंडी पर्व में युवाओं बच्चों महिलाओं ने एक - दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान बच्चों ने खूब धमाल मचाया। होली पर्व पर कई स्थानों पर सामूहिक भोज कार्यक्रम किया। क्षेत्र में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण माहौल रहा।

चिचाेली। बच्चाें ने हाेली पर जमकर खेला गुलाल।
खबरें और भी हैं...