- Hindi News
- National
- AATHNER News Mp News Youth Dies In Bike Accident Was Going To Distribute His Wedding Cards
बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहा था
19 मार्च काे ही घाटबिरोली की युवती से होना था विवाह
अपनी शादी की पत्रिका बांटने बाइक से जा रहे युवक को 7 मार्च को गुनखेड़ गांव में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर घायल युवक का शहर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को युवक की मौत हो गई।
गुनखेड़ निवासी दिलीप पिता शंकरराव चढ़ोकार (25) का विवाह घाटबिरोली की युवती से 19 मार्च काे होना था। 7 मार्च को शादी की पत्रिका बांटने के लिए बाइक से निकला था। गुनखेड़ गांव के समीप इमली के पेड़ के पास सामने से अा रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। परिजनाें ने घायल दिलीप को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया था, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। आठनेर टीआई डीएस टेकाम ने बताया आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।