पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन में चना बेचने वाले युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रेन में चना बेचने वाले युवक का शव मंगलवार को सुबह 9 बजे शंकर वार्ड के घर में फांसी पर झूलता मिला। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। उनके घर लौटने पर युवक के फांसी लगाने का खुलासा हुआ।

युवक के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। युवक मोबाइल पर एक महिला से लगातार बात करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंज टीआई संतोष पटेल ने बताया राजू पिता छोटेलाल साहू (34) धुरेंडी के दिन सुबह घूमकर आया और कच्चे मकान में बल्ली पर रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। उसके घर में माता-पिता रहते थे। घटना के समय पिता बाहर गए थे और मां पड़ोस में गई थी। इस दौरान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। टीआई के अनुसार प्रथम दृष्टया फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...