12 वीं की परीक्षा में 10 नकलची पकड़े
भिंड |हायर सेकंडरी (12 वीं) की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को 8 केंद्रों पर 10 नकलची पकड़े गए। जिन केंद्रों पर नकल प्रकरण बने हैं उनके केंद्राध्यक्ष और जिन शिक्षकों के कक्ष में नकलची पकड़े गए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यहां बता दें शुक्रवार को 12 वीं कक्षा की इतिहास, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट्री ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फाॅर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए दर्ज 19 हजार 761 परीक्षार्थियों में से 18 हजार 846 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 915 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह तोमर ने बताया जिन केंद्रों पर नकल प्रकरण बने वहां नोटिस दिए हैं।