पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News 10 Injured Bus Filled With Acacia Collides With Acacia Tree

बारातियों से भरी बस बबूल के पेड़ से टकराई, 10 घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड से मौ लौट रही बस घमूरी के पास मेहगांव रोड पर हुआ हादसा

भिंड से मौ के तारोली जा रही बारातियों से भरी बस घमूरी गांव के पास अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार सरपंच-सचिव सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार अल सुबह साढ़े तीन बजे की है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल मौ में भर्ती कराया गया है जहां से पंचायत सचिव सियाशरण यादव की हालत गंभीर बताते हुए उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। तारोली के जनकसिंह यादव के बेटे की बारात मंगलवार की शाम भिंड पहुंची थी। शादी का समारोह खत्म होने के बाद सभी बाराती बस में सवार होकर रात ढाई बजे गांव के लिए रवाना हुए। बारातियों के मुताबिक ड्राइवर ने शराब पी थी। इसलिए वह नशे में तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था। घमूरी के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। जिससे बस में सवार घमूरी सरपंच मुरारी यादव, सचिव सियाशरण यादव, विवेक पुत्र इंद्रवीर, मुंशी, अशोक शर्मा पुत्र पंचम शर्मा, मनीश पुत्र इंद्रवीर, जीतू पुत्र रणविजय यादव, माखन परिहार, प्रदीप परिहार, विनोद पुत्र जगदीश यादव, इंदल पुत्र अजमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर खंती में कार पलटने से 8 लोग घायल

अटेर के शुक्लपुरा गांव से मेहगांव क्षेत्र के मुस्तरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही कार पलटने से परिवार के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायल ब्रह्मजीत(32) पुत्र तेजसिंह जाटव ने बताया वह अपनी प|ी नीतू जाटव(28), बेटे निखिल जाटव(9), लवकुश जाटव(7), कारवा जाटव(3), एक साल की बेटी अनोखी, चचेरी बहन ज्योति(20) पुत्री माताप्रसाद जाटव और रूबी(17) पुत्री माताप्रसाद मंगलवार की दोपहर 3 बजे अपनी कार से मुस्तरी शादी में जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही चढ़ाई पर अचानक कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
खबरें और भी हैं...