पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों ने कराया निःशुल्क परीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोरमी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गोरमी के वार्ड 11 मेडिकेयर हॉस्पीटल में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का परीक्षण कराया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवा के साथ उचित परामर्श दिया। इस दौरान 25 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनका ऑपरेशन डीबीसीएस योजना के तहत पूरी तरह से निशुल्क किया जाएगा। न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ जयदीप शर्मा, डॉ अनुराग सिंह सिकरवार, गौरव गोयल, डॉ. रवि गोयल, अपर्णा त्रिवेदी ने मरीजों की ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी सहित विभिन्न रोगों की जांच की। मल्टी स्पेशलिटी शिविर में ग्वालियर से आए डॉ शर्मा ने बताया कि शरीर को रोगों से दूर रखने के लिए जरूरी है कि हर एक साल में जांच कराते रहें। नियमित जांच कराने से शरीर के अंदर कोई गंभीर बीमारी नहीं पनपती है।

खबरें और भी हैं...