पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे 3 छात्र घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर पिड़ौरा के पास हुआ हादसा, तीनों छात्र नहीं दे पाए परीक्षा

जिले में तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्र सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

ग्वालियर निवासी गुरुदास(17) पुत्र महरबान सिंह अपनी बहन अंजली(16) और गौरव(17) पुत्र विनोद सिंह के साथ सुबह 8 बजे बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे। नेशनल हाईवे-92 पर पिड़ौरा गांव के पास भिंड की ओर से जा रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया। हादसे के बाद तीनों ही छात्र हाईस्कूल का पेपर नहीं दे सके।

इधर, गुरुवार की शाम साढ़े 7 बजे बंटी(26) पुत्र रामगोपाल राठौर निवासी लहार चुंगी अपने पिता रामगोपाल(60) पुत्र विद्याराम राठौर के साथ बाइक से मानपुरा रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बाइक के सामने रोड पर अचानक सामने से कुत्ता निकल गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बिना हेलमेट के रोड पर गिरने से बंटी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में भर्ती कराया।

तीसरी घटना शाम साढ़े 6 बजे की है। अनुज (18) पुत्र सुरेंद्र भदौरिया निवासी चतुर्वेदी नगर अपने दोस्त अमित (17) पुत्र मदन यादव निवासी कनावर के साथ उसके गांव गया था। कनावर से लौटते वक्त रास्ते में एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल छात्र।
खबरें और भी हैं...