पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News 4 Thousand Eunuchs Will Pray For The Prosperity Of The Country

4 हजार किन्नर देश की समृद्धि की मांगेंगे दुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभा किन्नर महासम्मेलन शुरू, शहर में तीसरी बार हो रहा आयोजन

शहर के संस्कृति गार्डन में शनिवार को 12 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन शुरू हुआ। इसमें देशभर से चार हजार किन्नर शामिल होने के लिए आए। यह सम्मेलन 25 मार्च तक चलेगा। इन 12 दिनों में किन्नरों के द्वारा देश की खुशहाली के लिए रोजाना दुआएं की जाएंगी। वहीं सम्मेलन में चेलों के द्वारा अपने गुरु का सम्मान किया जाएगा।

गौरतलब है कि किन्नर समाज द्वारा शहर में तीसरी बार अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले महासम्मेलन वर्ष 1998 अौर 2007 में आयोजित किए गए थे, वहीं जिले के दबोह में साल 2018 में सम्मेलन आयोजित किया गया था। लेकिन इस सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग शामिल हुए हैं। इससे पहले अन्य महासम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। महासम्मेलन के पहले दिन स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से आने वाले किन्नरों का किन्नर समाज के लोगों द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया। आयोजनकर्ता किन्नर तमन्ना बाई ने बताया कि महासम्मेलन में पहले और दूसरे दिन स्वागत कार्यक्रम होता है। तीसरे दिन बुधवार को खिचड़ी कार्यक्रम होगा, जिसमें चेलों के द्वारा खिचड़ी देकर अपने गुरु का सम्मान किया जाएगा।

22 को शहरभर में निकलेगी कलश यात्रा

किन्नर समाज द्वारा 22 मार्च को देश की खुशहाली के लिए शहरभर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। किन्नर आरती बाई ने बताया कि यात्रा में सभी किन्नर( बुजुर्ग किन्नर को छोड़कर ) कलश में गंगाजल लेकर यात्रा में चलेंगे। यह यात्रा समाज की खुशहाली के लिए निकाली जाती है।

परिसर में स्वच्छता का भी रखा जा रहा ध्यान

महासम्मेलन परिसर में स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा रहा है। गार्डन में जो पंडाल लगाए गए हैं। उनमें कोई चप्पल और जूते पहनकर नहीं जा सकता है। वहीं गार्डन के अंदर और बाहर सुरक्षा भी काफी सख्त है। गेट पर बिना पास के मेहमानों के पंडाल में नहीं जाया जा सकता है।

असली किन्नर किसी को परेशान नहीं करते

किन्नर तमन्ना बाई, आरती बाई, शीला बाई ने बताया कि किन्नर मांगलिक कार्य होने पर लोगों से नेग लेते हैं, असली किन्नर किसी से जबरदस्ती पैसे की मांग नहीं करते हैं, लेकिन वर्तमान में कुछ लोगों किन्नर की वेशभूषा(नकली किन्नर बनकर) में लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...