पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर 9 महिलाओं ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संजीवनी संगठन ने रक्तदान शिविर और नवजीवन सहायतार्थ संगठन ने किया नारी सम्मान कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में संजीवनी रक्तदान संगठन अौर अस्पताल प्रबंधन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 9 महिला और तीन पुरुषों ने ब्लड डोनेट किया। इसी क्रम में स्वरूप विद्या निकेतन में नवजीवन सहायतार्थ संगठन की ओर से रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन महिला रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले एक साल में जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान दान किया।

जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ.देवेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने रक्तदान शिविर में आई महिलाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि वह पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। महिलाओं में अक्सर रक्त की कमी रहती है, लेकिन जो महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखती है उनका रक्त हमेशा ही ज्यादा रहता हैं।

शिविर में इन्होंने किया रक्तदान

शिविर के दौरान नाहिदा शेख,दीप्ति चौधरी,नैंसी जैन, नीलम नरवरिया, पूजा चौहान, अंजली चौधरी, कल्पना सोनी, आरती कमरे, रानू सिंह, इमरान खान, कुलदीप बौहरे, सत्यराम रायपुरिया रहे। जिनको शिविर के अंत में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ.आएन राजौरिया, राजकुमारी जैन, गीता गुप्ता, श्वेता सक्सेना, महेश बौहरे, बबलू सिंधी, दीपक चावला, राहुल सिंह कुशवाह, हिमांशु मिश्रा, मनु जोशी, रोमा शर्मा, निधि जैन, शुभम दीक्षित रीना यादव, नैंसी जैन, नसीम बानो, अंजली चौधरी, कल्पना सोनी, नीलम, दीप्ति चौधरी आदि मौजूद रहे।

आज की नारी किसी की मोहताज नहींः डॉ. परिहार

शहर के स्वरूप विद्या निकेतन में महिला दिवस पर नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा महिला रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. ज्योति परिहार ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो गई है। कार्यक्रम के दौरान गीता वर्मा, ऋषिका जैन, सीमा कुशवाह, उमा शर्मा, तृप्ति कुशवाह, रेखा जैन, राजकुमारी, स्नेहलता जैन, मुदिता भारद्ववाज, इंद्रा कुशवाह, सुनीता सोनी, मोहिनी कुशवाह, मधू जैन, ऋतु जैन, माया जैन, तान्या दुबे, रेखा दैपुरिया को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ शालिनी जैन, एआई र|ा जैन, उमा शर्मा , रमन मित्तल, नम्रता जैन, नीतेश जैन, धीरसिंह कुशवाह, अमित जैन, मनीष जैन,नितेश जैन,ब्रजेश सोनी,आलोक देहपुरिया,अजीत जैन,पिंकू शर्मा आदि मौजूद रहे रहे।

45. महिला दिवस पर शिविर में रक्तदान करती हुई महिलाएं।
खबरें और भी हैं...