- Hindi News
- National
- Ambah News Mp News 95 Thousand Rupees From The Bag Of The Young Man Beyond
युवक के थैले से 95 हजार रु. पार
मुरैना | स्टेट बैंक से 95 हजार रुपए निकालकर लाए रावतपुरा के युवक बुद्ध सिंह तोमर के नोटों से भरे थैले को नाई की दुकान से किसी चोर ने पार कर दिया। बड़ी रकम चुराने के मामले में पोरसा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
पीड़ित बुद्ध सिंह तोमर पुत्र सरनाम सिंह तोमर 35 साल निवासी रावतपुरा का कहना है कि वह शनिवार को स्टेट बैंक से चेक देकर 95 हजार रुपए निकालकर लाया था। घर जाने से पहले उसने नागाजी स्कूल के पास रामभरोसी नाई की दुकान पर अपनी दाड़ी बनवाई । शेविंग कराने के दौरान उसने रुपयों से भरा थैला डेस्क पर रख दिया था।