पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Aam Aadmi Party Has To Be Taken Forward In The State Tomar

आम आदमी पार्टी को प्रदेश में आगे लेकर जाना हैः तोमर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड| दिल्ली की जीत के बाद अाम आम आदमी पार्टी को मध्य प्रदेश में आगे लेकर जाना है। हमारी पार्टी विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाती है। नगरीय निकाय चुनाव में भी हम सभी लोगों को दिल्ली के विकास को लेकर लोगों के बीच जाना है। यह बात सोमवार को सर्किट हाउस में पार्टी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा तोमर ने बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी पार्टी मजबूत नहीं है लेकिन मजबूत बनाने का काम हम सभी को मिलकर करना होगा। इस मौके पर संभाग अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कराना, प्रदेश संगठन मंत्री सुमित चौहान, अनूप दीक्षित, बृजेंद्र सिंह भदौरिया, पूरन नागर, शिवप्रताप सिंह भदौरिया, समरजीत, रामपाल सिंह, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...