पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़कों पर उड़ा अबीर-गुलाल, मस्ती में झूमे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने जुलूस निकालकर मनाई रंगपंचमी

क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा छोटी माता गढैया मोहल्ले में समाज की धर्मशाला में रंगपंचमी पर होली मिलन का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि समारोह में सुबह 11 बजे समाज के सभी लोग एकत्रित हुए। यहां से मौजूद लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस छोटी माता गढैया मोहल्ले से शुरू होकर बजरिया, गोल मार्केट, परेड चौराहा, सदर बाजार आते हुए अंत में धर्मशाला पहुंचा। जहां फाग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने होली के लोकगीत गाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविप्रकाश सोनी, पंकज सोनी, गोपाल सोनी, अशोक सोनी, मनोज सोनी, गोविंद सोनी आदि मौजूद रहे।

होली मिलन आज

मेहगांव क्षेत्र के बहुआ गांव में समाजसेवी स्व. जमुनाप्रसाद दंडोतिया की पुण्यस्मृति में 15 मार्च को सुबह 11 बजे होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी शिवदयाल दंडोतिया ने दी। इसी क्रम में राठौर क्षत्रिय सभा द्वारा 15 मार्च को सुबह 11 बजे श्याम डेरी लहार रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिला महामंत्री हंसराज सिंह राठौर ने बताया कि समारोह के बाद बैठक होगी, जिसमें चुनाव संबंधी विषयों पर चर्चा होगी।

रंगपंचमी पर जुलूस निकालते क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोग ।
खबरें और भी हैं...