- Hindi News
- National
- Mo News Mp News Arbitrary Conductors Are Taking A Ride To Bhind From Mhow And Taking Off In Mehgaon
मनमानी: कंडक्टर मौ से भिंड के लिए सवारी बैठाकर मेहगांव में उतार रहे, आए दिन लोगों का हो रहा विवाद
मौ से भिंड के लिए चलने वाली बसों में सवार लोगों को मेहगांव में उतारने से होती है परेशानी
मौ से भिंड के लिए चलने वाली बसों में कंडक्टर अधिक लालच कमाने के चक्कर में भिंड-इटावा की सवारियों को गुमराह करके बिठा रहे हैं।
जिन्हें वह मेहगांव पर उतारकर दूसरी बसों में चढ़ा देते हैं। यहां से आगे का सफर यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ता है। कई बार रास्ते में कंडक्टर और सवारियों के साथ विवाद होते हैं। मामला इतना बढ़ जाता है कि बात थाने तक पहुंच जाती है। फिर भी पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग का इस समस्या पर ध्यान नहीं है। यात्रियों को परेशान करने का यह काम प्रशासन की मिली भगत से खुलेआम किया जा रहा है। जिस पर अंकुश तो दूर कभी बस कंडक्टरों को हिदायत तक नहीं दी जाती है। हालांकि अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा पहले भी दिया था, मगर बस संचालकों पर इसका असर नहीं दिखा है।
कंडक्टर गुमराह करके बैठाते हैं सवारी
गौरतलब है कि मौ से भिंड इटावा की ओर प्रतिदिन 50 यात्री बसें आवागमन करती हैं। जिसमें स्टैंड पर भिंड के लिए जाने वाली बस के कंडक्टर और हेल्पर लोगों को भिंड और इटावा के लिए बिठा लेते हैं। खास बात यह है कि एक ही परमिट नंबर पर संचालक दो अलग-अलग बसें चलाते हैं। जिसमें एक बस मेहगांव तक और दूसरी भिंड तक जाती है। लेकिन सवारियां दोनों बसों में भिंड-इटावा तक बिठाई जाती हैं। दोनों बसें कुछ अंतराल में चलती हैं। गाता निकलते ही बस कंडक्टर बोलता है कि बस में कुछ खराबी है कभी भी रुक सकती है। ऐसा कहते हुए मेहगांव में बस रोक दी जाती है। लोगों से कहा जाता है कि अब बस गोहद तक ही जाएगी और किराया नहीं लगेगा आपको दूसरी बस में बिठा देंगे।
मौ से भिंड के लिए जाने वाली बस ।