- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Awe Of Corona The Fair Will Now Be Inaugurated In April
कोरोना का खौफ: मेले का उद््घाटन अब अप्रैल में होगा
सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्पर्धाएं भी टाली गईं
नगर पालिका द्वारा शहर के 64 वर्ष पुराने व्यापार मेले का उद्घाटन 14 मार्च को होना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मेले का शुभारंभ अब 31 मार्च के बाद होगा।
गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा गत दिवस पहले मेला उद्घाटन के लिए 14 मार्च का दिन निश्चित किया गया था, लेकिन शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के चलते उद्घाटन कार्यक्रम को अप्रैल तक टाल दिया गया है। सीएमओ ज्योति सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देश के चलते मेले का शुभारंभ 31 मार्च तक के लिए टाला गया है, उद्घाटन की आगामी तारीख 1 अप्रैल के बाद निर्धारित की जाएगी।
धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं भी अप्रैल में: मेले में 16 से 21 मार्च तक रामलीला, 22 से 23 मार्च तक दंगल, 24 से 26 मार्च तक नौटंकी कार्यक्रम,28 से 30 मार्च तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं अप्रैल में होंगीं।
आंगनबाड़ी-कोचिंग 31 मार्च तक रहेंगे बंद
कोराेना वायरस के संक्रमण की आशंका को लेकर शासन- प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 31 मार्च तक के लिए अवकाश घोषित किए जाने के साथ ही बच्चों को टेक होम राशन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इधर कलेक्टर छोटे सिंह ने जिले के सभी कोचिंग सेंटरों को भी 31 मार्च तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
7 सदस्यीय टीम बनाई
कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति व अफवाह से बचने के लिए सात सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम में डीएसओ डॉ. देवेश शर्मा से 88713.07141, डीआईओ डॉ. पवन जैन से 94253.07659, डॉ. विनीत गुप्ता से 98262.16652, डॉ. अतुल शर्मा से 90397. 98824, डीएमओ डॉ. एसके व्यास से 97548.70431, एफएसओ राजेश गुप्ता से 94072.07576 व महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अवधेश सोनी से 98937. 33695 पर संपर्क किया जा सकेगा।
मेले में दुकानें लग चुकी हैं, लेकिन उद््घाटन नहीं होने कम आ रहे सैलानी