3 भाइयों की बाइक खेत की मुढी से टकराई, एक की मौत
सिमराव गांव से एक किमी पहले हरनाम का कुआं के पास हुआ हादसा
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिमराव गांव से एक किलोमीटर पहले हरनाम का कुआं के पास एक बाइक खेत की मुढी से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। घटना मंगलवार की शाम छह बजे के करीब की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।
बताया जा रहा है कि सिमराव निवासी गोविंद वाल्मीकि (22) पुत्र सुरेश सिंह अपने दो छोटे भाई गोपाल सिंह(15), आकाश (13) बाइक से मंगलवार को भिंड शहर आए थे। शाम के वक्त वे वापस गांव लौट रहे थे। तभी गांव से एक किलोमीटर पहले हरनाम सिंह का कुआं के पास उनकी बाइक खेत की मुढी से टकरा गई, जिससे गोविंद सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोपाल और आकाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया है। वहीं पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।
इधर... ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
भिंड | दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरी में खेरा खार में एक ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। पीपरी निवासी श्रीराम (60) पुत्र परमोले बढ़ई ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे मोनू (25) पुत्र रामसिया निवासी पीपरी गांव में एक ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। तभी ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए खेरा खार पर उसे पलट दिया, जिससे मोनू की मौत हो गई । सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सपुर्द किया । पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है।