बाइक सवार फिसला, सिर फटने से मौत
अकोड़ा|भिंड से चकरनगर के बिरौनाबाग जा रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की शाम 7 बजे का है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजन के सुपुर्द किया है। जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह(26) पुत्र रामदुलारे का गांव में मकान का काम चल रहा था। दोपहर में वह किसी सामान की सामग्री लेने के लिए अपनी बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएल 2244 से बाजार आया था। शाम को जब वह अपने गांव लौट रहा था तब बिलाव मोड़ पर अचानक सामने से जानवर गुजरा जिसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक की स्पीड तेज थी जिसकी वजह से बाइक के किनारे पड़े खंभे से राजवीर का सिर टकरा गया।