बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पर दो लोग घायल
भिंड|मालनपुर थाना क्षेत्र के भिंड ग्वालियर रोड पर एक बोलेरो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना रविवार की दोपहर 5.20 बजे की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बरेठा का पुरा निवासी आशाराम (22) पुत्र मोहन सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उसकी चचेरी बहन और उसका देवर बाइक से भिंड ग्वालियर रोड पर लटकन का पुरा से गुजर रहा था, तभी बोलेरो क्रमांक एमपी 30 जीओ 0459 के चालक मोहन सिंह गुर्जर निवासी कुटरोली ने टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने अारोपी बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।