पुलिया से गिरी कार, चालक सुरक्षित
भिंड |लश्कर रोड पर सोमवार की देर रात एक कार चालक को अंधेरे के चलते सड़क दिखाई नहीं देने से कार निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी, गनीमत पर यह रही कि घटना में कार चालक को कोई चोट नहीं आई।
रामसिंह राजावत (62) निवासी बिलौरा सोमवार रात करीब 11.30 बजे सरकारी बस स्टैंड से अपनी अल्टो कार से अपने घर के लिए जा रहे थे, लश्कर रोड पर निर्माणाधीन चक्कर वाली पुलिया पर अंधेरा होने से उनको कार चलाने के दौरान सड़क नजर नहीं आई। जिसके चलते वे कार सहित पुलिया में जा गिरी। लेकिन घटना में उनके किसी भी प्रकार के कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने जब कार को पुलिया के अंदर देखा तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार को पुलिया से बाहर निकाला।