कार ने बाइक को टक्कर मारी, 2 गंभीर
भिंड | मेहगांव थाना क्षेत्र के तहत गढ़ी मंदिर के पास एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विनोद पुत्र रामस्वरूप अपनी बाइक से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। तभी कार क्रमांक यूपी 75 टी 7002 के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। इसी तरह देहात थाना क्षेत्र के तहत मानपुरा में चत्थर मोड़ पर एक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक रूपसिंह पुत्र कृपासिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि वह चत्थर मोड़ पर जा रहे थे तभी बाइक क्रमांक एमपी 30 एमसी 1307 के चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी।