मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन 13 को
भिंड | श्री ऋषभ फाउंडेशन द्वारा 5 मार्च को शहर के होटल सत्कार में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 321 नेत्र रोगियों के नेत्रों की जहां डॉक्टरों के द्वारा जांच की गई। वहीं 150 मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया था । जिनका ऑपरेशन फाउंडेशन द्वारा 13 मार्च को ग्वालियर में निशुल्क किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने बताया कि मरीजों का ऑपरेशन 6 मार्च को होना था। लेकिन कुछ कारणें के चलते ऑपरेशन 13 मार्च किया गया है।