पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाईचारे से मनाएं होली का त्योहारः शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौ और असवार थाने में हुई शांति समिति की बैठक

होली के त्योहार पर नगर में शांति बनाए रखने के लिए मौ थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने थाने में समाजसेवियों की बैठक ली। बैठक में प्रभारी शर्मा ने कहा कि होली भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन हमें परिवार व रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाना चाहिए। बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं इसलिए कोई भी व्यक्ति होली के दिन अधिक शोर न मचाए। जिससे कि छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो। बैठक में नायब तहसीलदार निशिकांत जैन, एसआई नितेंद्र मावई, रामू अग्रवाल, साबू खान, अशोक सिंह, रामसिंह आदि समाजसेवी मौजूद रहे। इधर असवार में थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव ने समाजसेवियों से कहा कि सभी वर्ग के लोग आपस में मेल मिलाप बढ़ाएं और इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाएं। होली पर अपने गिले सिकवे भुलाकर एक दूसरे को गुलाल लगाएं। पानी की अधिक बर्बादी न करते हुए देर रात तक डीजे नहीं बजाएं। पुलिस की ओर से संदिग्ध स्थानों पर गश्त रहेगी। इस दौरान अगर व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रभारी ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

समाजसेवियों के साथ बैठक लेते थाना प्रभारी यादव ।
खबरें और भी हैं...