पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समारोह...कायस्थ महासभा होली मिलन 10 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांग... सदर बाजार में बिजली बिल समस्या के लिए लगाया जाए शिविर: जैन

भिंड | अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा बिजली कंपनी में कंपनी अधिकारियों को ज्ञापन देकर सदर बाजार में बिजली बिल समस्या निराकरण के लिए शिविर लगाने की मांग की।महासम्मेलन के महामंत्री मनोज जैन अकोड़ा ने बताया कि सदर बाजार का व्यापारी वर्ग बिजली बिलों को लेकर काफी परेशान है। व्यापार के चलते उनके पास बिल निराकरण कराने के लिए कंपनी ऑफिस में आने का समय नहीं रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बाजार में बिजली बिल निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जाए। इस मौके पर संगठन के अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन... समाज के लोग मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस, होंगी खेलकूद की प्रतियोगिताएं

गोहद | गुर्जर भवन गोहद में 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को गुर्जर समाज ने बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस उपलक्ष्य में 15 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही गुर्जर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समाज के मजबूर सिंह ने बताया कि आयोजन समिति ने गुर्जर समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस का कार्यक्रम गुर्जर भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करें। इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को कार्य का वितरण किया गया है। बैठक में रोशन सिंह कंसाना, धर्मेंद्र पटेल, पुष्पराज, सत्यभान सिंह, दामों कंसाना, रवि गुर्जर, रामकुमार गुर्जर, गोलू गुर्जर, वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

जागरूकता... विधिक शिविर में न्यायाधीशों ने ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

समझाइश... होली के दिन डीजे या बैंड बजाया तो होगी कार्रवाई: सोनी

प्रदर्शन... चंबल एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर 9वें दिन जारी रहा धरना

भिंड | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 10 मार्च को सुबह 9 बजे बद्री प्रसाद बगिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन 11 मार्च को बद्री प्रसाद बगिया में मौजूद भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 10 बजे भगवान का पूजन किया जाएगा। इस मौके पर विशेष रूप से जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष अमर सक्सेना,प्रदीप कुमार सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहेंगे।

भिंड | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड द्वारा ग्राम जामना और ऊमरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से अपर जिला न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी, जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा मौजूद रहे। उक्त शिविरों में जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा ने कानून में वह सब प्रावधान है जिनके माध्यम से ग्रामीण जानकारी हासिल करके कानूनी अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामों में निवास कर रहे लोगों को जागरूक करना है। जिससे उनके विभिन्न अधिकारों का हनन न हो। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीणों को मीडिएशन, नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी देने के साथ शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर पैरालीगल वालेंटियर्स विष्णु श्रीवास, मुनीकांत, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

भिंड | फूफ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक टीआई संजय सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में थाना प्रभारी सोनी से मौजूद नगर के लोगों को होली का पर्व शांति और भाई-चारे के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा डीजे या साउंड बजाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है । इस अवसर पर ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे किसी अन्य की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इसके अलावा होली वाले दिन एक बाइक पर तीन या फिर उससे अधिक बैठे हुए लोग दिखाई दिए तो उनके खिलाफ की पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही होली के दिन पुलिस लोगों की हर संभव मदद के लिए मौजूद रहेगी।


भिंड | चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड को जोड़े जाने की मांग को लेकर शहर के युवा गौरी सरोवर किनारे 9 वें दिन भी धरने पर रहे। इस दौरान युवा अजयप्रताप सिंह कुशवाह की भूख हड़ताल भी जारी रही। वहीं शनिवार को पूर्व सांसद रामलखन सिंह कुशवाह धरने पर बैठे युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बीच पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व सांसद कुशवाह ने कहा था कि युवाओं की मांग को केंद्र सरकार जल्द पूरा करे। इस मौके पर सतीष राजावत, अन्नू तोमर, मोहित राजावत, रिशेंद्र राजावत, मनोज राजावत, मनी जादौन, रोहित, इंद्रेश, बंटी नरवरिया, रक्षपाल सिंह, विनीत शर्मा, अमित बौहरे, मोहित सिंह बिजौरा आदि मौजूद रहे।


इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है bhanuprakash.shrivastava@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9926566701
खबरें और भी हैं...