- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Change Of Hoardings In One Day Congress Banners Were Installed Before Holi Changed To Lotus As Soon As I Resign
एक दिन में बदले होर्डिंग... होली से पहले लगे थे कांग्रेस के बैनर, इस्तीफा देते ही कमल में बदले
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद दोनों खेमों में बयानबाजी शुरू हो गई है। वहीं क्षेत्र में भी आनन फानन में बदलाव देखने को मिला। मेहगांव विधायक ओपीएस के समर्थकों ने जहां होली से पहले कांग्रेस के बैनर लगाए थे, जिसमें सिंधिया का फोटो था, उनको बुधवार को आनन फानन में बदलकर भाजपा के बैनर लगाए गए, जिसमें सिंधिया के साथ मोदी को दिखाया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कई तरह के बैनर-पोस्टर दिन भर घूमते रहे।
अब बढ़ गया है हमारी पार्टी का परिवार
- राकेश शुक्ला, पूर्व विधायक मेहगांव
हम एकजुट, किसी से डरने वाले नहीं
रणवीर सिंह जाटव, विधायक, गोहद
पार्टी को जनाधार और बेदाग छवि वाला नेता मिला
लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री
सिंधिया के जाने से हमें गोल्डन चांस मिला
जयश्रीराम बघेल, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी
पांच माह पहले सिंधिया के सीएए का समर्थन करने पर भाजपा द्वारा लगाया बैनर, उस समय बड़ी चर्चा का विषय बना था।
मेहगांव में ओपीएस के समर्थकों द्वारा पहले लगवाए गए होर्डिंग में कांग्रेसी।
मेहगांव में विधायक के समर्थकों ने बुधवार को पोस्टर बदल दिया।