पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Changes Started To Appear The Youth Gave The Message Of Saving Water By Playing Tilak Holi

दिखने लगा बदलाव... युवाओं ने तिलक होली खेलकर दिया पानी बचाने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूखी होली खेलकर दिया पानी बचाओ का संदेश: शहर के युवाओं ने इस बार होली पर रंग और पानी का उपयोग न करते हुए सूखी होली खेलकर पानी बचाओं का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं ने अपने दोस्त और जान-पहचान वालों के माथे पर चेहरे पर अबीर-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। बताना होगा कि भास्कर लगातार तिलक होली खेलने के लिए जागरूक करता आ रहा है।

पूर्व नेताओं के घरों पर रही भीड़ :ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़ जाने के चलते जिलेभर के विधायक होली वाले दिन अपने क्षेत्र में न रहते हुए दिल्ली और भोपाल में मौजूद रहे। जिसके चलते होली पर पूर्व सांसद डॉ.रामलखन सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह सहित अन्य राजनैतिक पार्टियाें के नेताओं के निवास पर शुभकामनाएं देने के लिए भीड़ दिखाई दी।

भिंड| होरी खेले रघुवीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा....कुछ ऐसे ही गीतों के साथ शहर सहित अंचल में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को शहर होली के रंग में पूरी तरह से रंगा हुआ दिखाई दिया। इस दौरान युवाओं ने सूखी होली खेलकर पानी बचाओ का संदेश दिया।

संघ ने मनाया होली मिलन:शहर के ब्रदी प्रसाद बगिया में मंगलवार को आरएसएस द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया।
भगवान चित्रगुप्त का किया पूजन: बुधवार को बद्री प्रसाद की बगिया स्थित चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा सामूहिक रूप से हवन के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतुल कुमार सक्सेना, राज श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, अमर सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, मयंक श्रीवास्तव, राधेश्याम श्रीवास्तव, प्रमोद बिहारी सक्सेना, सुदीप सक्सेना, मनीष तिवारी, दिनेश सक्सेना, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बालेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...