पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पॉलिथीन कचरा निकालकर चौक नालियां कीं साफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्ल्स कॉलेज के पीछे वीआईपी रोड तीन साल पहले बनी थी। पीडब्ल्यूडी ने नालियां बनाकर ऊपर से ढक दिया। उसके बाद से नालियों की सफाई नहीं हुई। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर भाजपा नेता शहर में जगह-जगह जाकर सफाई अभियान चल रहे हैं। उसी के तहत शुक्रवार को छिब्बर स्कूल के पास नालियां साफा की गईं। पॉलीथिन कचरे नालियां चौक थीं। तीन साल पहली बार नगर पालिका के कर्मचारियों से नालियां साफ कराई गईं हैं। इस मौके भाजपा नेता संजय गौतम, हरिओम राठौर, राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, पूर्व पार्षद अरुण पंडित और नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद भार्गव ने खड़े होकर सफाई कराई। वहीं नालियों की सफाई के लिए से आरसीसी के ढक्कन हटाए तो वह टूटने लगे। गुणवत्ता को लेकर भी भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए।

बड़ौदी के पास नगर पालिका का ट्रेचिंग ग्राउंड चारागाह बनने और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को खबर छापी। नगर पालिका ने जेसीबी भेजकर पाॅलिथीन कचरा समेटा और अधीनस्थों को निर्देश दिए।

नालियों की सफाई करते नगरपालिका कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...