- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Commissioner Canceled The Suspension Order Of Principal Kushwaha
आयुक्त ने प्राचार्य कुशवाह का निलंबन आदेश किया निरस्त
भिंड| कुसुमबाई जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुशवाह को निलंबित किए जाने के 90 दिन तक शासी निकाय द्वारा सक्षम अधिकारी से अनुमोदन प्राप्त न करने पर उच्च शिक्षा अपर संचालक (वित्त) ने उनका निलंबन आदेश निरस्त कर दिया है।
यहां बता दें महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष सुमन जैन ने प्राचार्य डॉ. कुशवाह को 1 जुलाई 2019 को शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न करने के आरोप में निलंबित किया था। नियमानुसार 90 दिन में उच्च शिक्षा आयुक्त से इसका अनुमोदन कराया जाना था। लेकिन ऐसा न किए जाने पर उच्च शिक्षा अपर संचालक (वित्त) द्वारा ने 9 मार्च 2020 को निलंबन आदेश निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद डॉ. कुशवाह ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
इधार, जैन महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष प्रभाषचंद्र को हटाया गया
श्रीभदावर प्रांतिक दिगंबर जैन महासभा अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (बडेरी) ने जैन महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष प्रभाषचंद्र जैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई जैन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता जैन के निलंबन प्रक्रिया अनुसार न होने तथा नियम विरुद्ध आदेशों से महाविद्यालय में अव्यवस्थाएं बढ़ने को लेकर किया गया है।
बिजली समस्या निवारण शिविर आज
भिंड|अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और बिजली कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से पांच दिवसीय बिजली समस्या निवारण शिविर का आयोजन 13 मार्च से सदर बाजार में शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी महासम्मेलन के जिला महामंत्री मनोज जैन अकोड़ा ने दी।