पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mo News Mp News Congress District President Mavai Who Announced The Resignation Of The Collective 48 Hours Ago In Support Of Scindia Now Said We Are Firm Congressmen

सिंधिया के समर्थन में 48 घंटे पहले सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष मावई अब बोले- हम पक्के कांग्रेसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10 मार्च यानि 48 घंटे पहले अपनी जिला कार्यकारिणी के साथ कांग्रेस पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्‌टर समर्थक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने अंतत: सिंधिया का दामन छोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करके यहां तक लिखा था कि-तन समर्पित, मन समर्पित, धन समर्पित और यह जीवन समर्पित, श्रीमंत महाराज साहब के हर निर्णय में उनकेे साथ हैं। लेकिन गुरुवार को उन्होंने जिला व ब्लॉक के 100 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में ही रहने की घोषणा की।

बैठक में राजेंद्र यादव, सुनील शर्मा, सतपाल सिंह कुशवाह, अब्दुल रहमान अब्बासी, मुरारीलाल खस, मदनमोहन भारद्धाज, देवेंद्र सिंह भर्रा, बलवीर कुशवाह, केशव गोयनर, प्रहलाद यादव, जितेंद्र घुरैया, ओमप्रकाश ठगेले, श्रीनिवास उपाध्याय, संदीप मरैया, उमेश मंगल, सुरेश रावत, नरोत्तम माहौर, प्रशांत पचौरी, दलवीर सिंह तोमर महुआ, बृजराज तोमर दिमनी, धर्मकिशोर तोमर सिहोनियां, मंशाराम जाटव जींगनी, अब्दुल रज्जाक मुरैना शहर दक्षिण, लक्ष्मीनारायण दुबे नेंपरी, मुरारीलाल रावत रामपुरकलां, हरीशंकर गर्ग झुंडपुरा, रामवीर घुरैया बानमोर, गजेंद्र मावई रिठौरा, रामदास राठौर, भैय्यन खां मेवाती सहित 100 से अधिक कांग्रेसी मौजूद थे।

जिला कांग्रेस कार्यालय में बैनर पर लगे ज्योतिरादित्य व माधवराव सिंधिया के फोटो को कागज से ढंका, इस पर भास्कर ने सवाल पूछा तो फोटो पर िचपके कागज को खुरचने लगे कार्यकर्ता

कार्यालय में लगे बैनर पर ज्योतिरादित्य-माधवराव के फोटो कागज से ढंके

ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद मप्र में शुरू हुई सियासी हलचल के बाद पहली बाद जिला कांग्रेस कार्यालय खुला। मीडियाकर्मियों के आने की सुगबुगाहट पाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में लगे बैनरों पर ज्योतिरादित्य व माधवराव के फोटो को कागज लगाकर ढक दिया। जैसे ही मीडियाकर्मियों की नजर कागज से ढंके फोटो पर गई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कागज हटा दिया।

व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़े कमलनाथ-दिग्विजय समर्थक, सिंधिया समर्थक हटाए

ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करते ही जिला कांग्रेस कमेटी में दिग्विजय व कमलनाथ समर्थकों का दबदबा बढ़ने लगा है। गुरुवार को जिला कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में दिग्विजय समर्थक अशोक भदौरिया, जीतू पटवारी समर्थक संजय यादव सहित एक दर्जन लोगों को जोड़ा गया। वहीं सिंधिया के साथ जाने वाले आधा दर्जन नाम हटा दिए गए।

कमलनाथ-दिग्विजय का नाम लिए बिना सोनिया-राहुल में जताई आस्था

कांग्रेस न छोड़ने की घोषणा करते वक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि हमारे परिवार की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस में है। ज्योतिरादित्य ने मुझे पार्टी में काम करने के कई मौके िदए। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं। लेकिन भाजपा ज्वाइन नहीं कर सकता क्योंकि हम कांग्रेसी विचारधारा के हैं। मेरी आस्था सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति है।

1. जिला कांग्रेस कार्यालय में बैनर पर कागज से ढका ज्योतिरादित्य व माधवराव का फोटो। 2. मीडिया के सवालों से बचने ज्योतिरादित्य व माधवराव के फोटो से कागज हटाते कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...