पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Congressmen Burnt By Effigy Of Scindia Bjp Leaders Shouted Slogans Of Murdabad By Burning Effigy Of Chief Minister Kamal Nath

पार्टी छोड़ने से बौखलाए कांग्रेसियों ने सिंधिया का पुतला जलाया, रोकने पहुंचे भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लहार में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद जिले के कई कांग्रेसी उनका विरोध करने लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी पूर्व सिंधिया के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बनने लगी है। गुरुवार को लहार नगर में कांग्रेसियों ने सिंधिया का पुतला जलाया तो इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाकर कांग्रेस सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, गुरुवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर एक सूचना वायरल हुई कि कांग्रेस कार्यकर्ता आज ज्योतिरादित्य सिंधिया का लोहिया चौक पर पुतला दहन करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक रसाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिंधिया का पुतला जलाने से रोकने के लिए लोहिया चौक पहुंचे लेकिन इसकी जानकारी कांग्रेसियों को मिल गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने प्लान बदलते हुए कचहरी के सामने सिंधिया का पुतला जलाया। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से मुख्य रूप से कोऑपरेटिव बैंक के प्रशासक उदयप्रताप सिंह सेंगर, नप उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान, कांग्रेस के पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह, संजय गुर्जर, अनिल सिंह, मोनू तोमर, सोनू भदौरिया आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों को रोक नहीं सके तो भाजपाइयों ने जलाया सीएम का पुतला


लोहिया चौक पर कांग्रेसियों का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जब पता चला कि कांग्रेसियों ने कचहरी के पास सिंधिया का पुतला जला दिया है तो वे गुस्से में आनन-फानन में मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के लिए ले आए लेकिन पुलिस ने भाजपाइयों को पुतला जलाने से रोक दिया। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला छीनकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। पुतला दहन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि हम अपने समर्थकों के साथ कांग्रेसियों को सिंधिया का पुतला जलाने से रोकने के लिए आए थे लेकिन कांग्रेसियों ने अपना प्लान बदलते हुए बाजार में सिंधिया का पुतला जला दिया। इससे भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हो गए और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष रामकुमार महाते, मंडल अध्यक्ष भाजपा नंदराम बघेल, पूर्व भाजपा सदस्यता प्रभारी संजीव चौधरी, अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे।


लहार में मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के लिए जाते भाजपाई।

भिंड शहर में गुरुवार की दोपहर 2 बजे युवक कांग्रेस ने भी सिंधिया का पुतला जलाया। गोल मार्केट पर पुतला जलाने के बाद सिंधिया के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शालू पुरोहित ने कहा कि 18 साल में कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो सम्मान दिया है, वह मान-सम्मान उनको भाजपा में नहीं मिलेगा। सिंधिया ने कांग्रेस के साथ धोखा किया है, जिसका हमेशा इतिहास गवाह रहेगा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीर्वाद शर्मा ने कहा कि सिंधिया का इस प्रकार कांग्रेस छोड़ना गद्दारी की श्रेणी में आता है। सिंधिया ने 1857 के इतिहास को एक बार फिर दोहरा दिया है। इस मौके पर विक्रम सिंह, कौशलेंद्र सिंह, हेमंत भदौरिया, अजय जैन, आदेश अरेले, मनीष पुरोहित, प्रतीक सिंह, कुलदीप सिंह, राजीव समाधिया, जंडेल भदौरिया, पुष्कर दीक्षित, भोलू सेंगर, छोटू सेंगर, संकेत शर्मा, अभय राजावत, रवि हिन्नारिया, नमन सीरोठिया आदि मौजूद रहे।

सिंधिया ने कांग्रेस को धोखा दिया, इस बात का इतिहास गवाह रहेगा


लहार में तहसील के पास सिंधिया का पुतला जलाते कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...