- Hindi News
- National
- Mo News Mp News Construction Materials Left On The Road Bike Riders Are Slipping
सड़क पर छोड़ी निर्माण सामग्री, फिसलकर गिर रहे बाइक सवार
नगर में गोहद रोड पर झिलमिल नदी के पुल का काम पिछले दो महीने से बंद है। ठेकेदार ने निर्माण का मटेरियल बीच रोड पर डाल दिया है जिससे बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। गोहद से आने वाले वाहन चालकों को तिराहे पर सामने से वाहन दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि रेत व गिट्टी का ऊंचा ढेर लगा है। शनिवार को सलमपुरा निवासी करूसिंह बाइक पर सवार होकर गोहर की ओर से जा रहे थे। जैसे ही वह तिराहे पर पहुंचे तो सामने रोड पर वाहन नहीं दिखे और अज्ञात वाहन ने कट मार दिया जिससे वह फिसलकर रोड पर गिर पड़े। इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं जिन पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है।
नगर में झिलमिल नदी पर पुल का निर्माण विगत एक साल से किया जा रहा है लेकिन अभी तक ठेकेदार ने बेसमेंट का काम भी पूरा नहीं किया है। तीन महीने बाद बारिश शुरू हो जाएगी और लोगों को रपटा पर निकलने में मुश्किल होगी। निर्माण ठेकेदार की लापरवाही के कारण वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थिति यह है कि ठेकेदार यह तक बताने को तैयार नहीं है कि पुल का काम आखिर कब तक पूरा किया जाएगा। जबकि इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों से बात करते हैं तो उनके पास भी कोई जवाब नहीं रहता है। ऐसे में लोग भ्रमित हैं कि पुल का काम कितने दिनों में पूरा किया जाएगा।
सड़क पर नहीं डाल सकते सामग्री
भवन या सरकारी कार्य में बिल्डिंग मटेरियल की सामग्री रोड पर नहीं डाल सकते हैं। इसके लिए शासन ने कार्रवाई के प्रावधान तय किए हैं मगर बीच रोड पर गिट्टी, रेत, सरिया की सामग्री डालकर निर्माण ठेकेदार वाहन चालकों का रास्ता प्रभावित कर देते हैं। इससे दुर्घटनाएं तो होती ही हैं कई बार जाम की स्थिति से भी लोगों को गुजरना पड़ता है। समाजसेवी संतोष यादव ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। पिछली बरसात से पहले काम शुरू किया गया था और एक साल पूरा हो गया है पर काम 50 फीसदी पूरा नहीं किया जा सका है। इसी रफ्तार से काम किया गया तो दो से तीन साल पुल के निर्माण में लग सकते हैं। समाजसेवी साबू खान ने बताया कि कोई प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदार को हिदायत तक नहीं देता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गाेहद राेड पर िझलिमल नदी के पास पड़ी िनर्माणा सामग्री।