पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Dangal Wrestling Lasted For 45 Minutes Nakul Won The Match By Beating Bablu

दंगल: 45 मिनट तक चली कुश्ती, नकुल ने बबलू को चित कर जीता मुकाबला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड |अटेर क्षेत्र के सालिमपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें छोटी-बढ़ी कुल 40 कुश्तियां हुई। 11 हजार रुपए इनामी राशि का आखिरी मुकाबला पहलवान नकुल और पहलवान बबलू के बीच हुआ। 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में पहलवान नकुल ने जीता। गौरतलब है कि हर वर्ष होली पर्व के दिन सालिमपुर गांव में दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में छोटी-बड़ी कुल 40 कुश्ती हुई, 11 हजार रुपए इनामी राशि का आखिरी मुकाबला पहलवान नकुल(नगला उप्र) और पहलवान बबलू(सुकांड) के बीच हुआ, 45 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने कई दांव लगाए। लेकिन अंत में पहलवान नकुल ने पहलवान बबलू की कमर पकड़कर ऊपर उठाते हुए जमीन पर चित कर दिया। मुकाबला जीतने के बाद पहलवान नकुल ने ताल ठोककर मौजूद पहलवानों को कुश्ती लड़ने की चुनौती दी। लेकिन किसी भी पहलवान ने चुनौती स्वीकार नहीं की, अंत में पहलवान नकुल को नगद 11 हजार और पहलवान बबलू को 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।
खबरें और भी हैं...