पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूप निकलने से दिन का पारा 10 बढ़कर 27 पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड|रविवार को तेज हवा के साथ शहर की सड़कों पर अल सुबह कोहरा छाए रहने से लोगों को दिनभर ठंड का अहसास हुआ। वहीं सोमवार को आसमान साफ रहने से निकली तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत दिलाई। इसके चलते दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

सोमवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में रविवार की अपेक्षा दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। वहीं रविवार को दिन का पारा 26 डिग्री और रात का तापमान 11 डिग्री रहा था।
खबरें और भी हैं...