ईपीएफ का बकाया पैसा जमा करवाएंः वाल्मीकि
राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कर्मचारी भविष्य निधि आयुक्त जेल सिंह मीणा को ज्ञापन देकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के ईपीएफ कटौत्रा किए जाने की मांग की। इस मौके पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष गुड्डू वाल्मीकि मौजूद रहे।
उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद भिंड में पदस्थ 691 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 2016 से इपीएफ कटौत्रा किया गया है जबकि भारत सरकार द्वारा दी गए नोटिफिकेशन में वर्ष2011 से नगर पालिका परिषद एवं नगर निगम में कर्मचारियों का ईपीएफ कटौत्रा किया जाना है लेकिन नगर पालिका परिषद भिंड ने कर्मचारियों का कटौत्रा नहीं किया गया है। हमारी मांग है कि कर्मचारियों का बकाया ईपीएफ का बकाया पैसा जमा कराया जाए। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव पवन हरिया, विक्रम हरिया आदि उपस्थित रहे।
मजदूर संघ के पदाधिकारी भविष्य निधि आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए।