पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohad News Mp News Despite The Ban Liquor Was Being Sold On Contract The Administration Seized

प्रतिबंध के बावजूद ठेके पर बेची जा रही थी शराब, प्रशासन ने जब्त की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जब्ती की कार्रवाई पर बिफरा ठेकेदार, अफसरों से हुई कहासुनी

होली के त्योहार पर जिले में मंगलवार को शुष्क दिवस घोषित कर शराब के विक्रय अाैर परिवहन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन नया बस स्टैंड के पास रोके के बावजूद ठेकेदार द्वारा शराब का विक्रय किया जा रहा था।

इसकी शिकायत एसडीएम आरए प्रजापति तक पहुंची तो उन्होंने तहसीलदार को निर्देश जारी किए। नायब तहसीलदार मनीष जैन, पटवारी संदीप जैन, महेंद्र सिंह भदौरिया और पटवारी अनोज शर्मा ने ठेका से कुछ कदम की दूरी पर ठेकेदार के दफ्तर में छापामार कार्रवाई कर शराब की 3 पेटियां जब्त कीं। इस बीच ठेकेदार की तहसीलदार से कहासुनी भी हो गई। ठेकेदार ने इस दौरान कहा कि ठेका में जनप्रतिनिधियों का भी साझा है इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। मामले की शिकायत आबकारी विभाग और पुलिस थाने पर भी पहुंची मगर ठेकेदार के खिलाफ वास्तविक कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने भी शिकायत की कि होली पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित रखी जाए पर अधिकारियों ने कड़ाई से काम नहीं किया। इसी प्रकार मालनपुर में भी आबकारी ठेकेदारों ने प्रतिबंध के बाद भी बेरोकटोक खुलकर शराब बेची।

गोहद में ठेका से शराब जब्त करते नायब तहसीलदार ।
खबरें और भी हैं...