पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Driver Conductor Of Another Bus Beaten For Taking A Ride In Bus Bus Snatched

बस में सवारी बैठाने को लेकर दूसरी बस के ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, बस छीनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यात्रियों को बस में बैठाने के विवाद पर पोरसा के बस मालिक ने रविवार को मुरैना की बस के ड्राइवर व कंडक्टर की मारपीट की और उनके कब्जे से बस को छीनकर अपने दरवाजे पर खड़ा करा लिया। घटित अपराध को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया और मौके पर पहुंचकर बस को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया।

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ा के नवल सिंह सिकरवार की बस रविवार को भिंड से पोरसा तक आए यात्रियों को अपने वाहन में बैठाकर मुरैना ला रही थी। नवल सिंह की बस नागाजी पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी तभी आगे जा रही बस के मालिकों ने मुरैना की बस का रास्ता रोककर ड्राइवर धर्मेन्द्र सिंह तोमर को पीटा। मारपीट के बाद ड्राइवर व कंडक्टर ने पोरसा थाने पहुंंचकर आरोपीगण मंगल राजावत, शंटू राजावत, भोलू राजावत व सोनू पाठक के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर वहां बंधक बनाई गई बस को मुक्त कराया।

खबरें और भी हैं...