- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Drivers Were Running The Bus Without Uniform A Fine Of 10 Thousand Was Recovered From 20 Buses
बिना वर्दी के ही बस दौड़ा रहे थे ड्रायवर, 20 बसों से वसूला 10 हजार का जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस ने नेशनल हाईवे 92 दबोहा के पास लगाया चेकिंग प्वाइंट
रविवार को यातायात पुलिस की यात्री बस चालकों पर नजर टेढी रही। यातायात पुलिस ने ग्वालियर रोड पर दबोहा के पास खड़े होकर बसों के कागजात की जांच की। इस दौरान ऐसे बस ड्रायवर पर जुर्माना ठोका गया जो कि बिना वर्दी के थे। साथ ही नंबर प्लेट न होने पर बस पर जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान 20 यात्री बसों से 10 हजार रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। आमतौर पर ट्रैफिक पुलिस शहर के अंदर ऑटो वालों की वर्दी चेक करती रहती है। लेकिन रविवार को ट्रैफिक थाना प्रभारी आदित्य मिश्रा ने रविवार की दोपहर तीन बजे दबोहा मोड़ पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर बसों के कागजात जांचे। इस दौरान बस ड्रायवर के ब्रीथ एनालाइजर लगाकर यह भी चेक किया गया कि वे कहीं नशे की हालत में तो गाड़ी नहीं चला रहे हैं। हालांकि कोई भी ड्रायवर ऐसा नहीं मिला जो कि शराब के नशे में हो। लेकिन कई ड्रायवर बिना वर्दी के बस चलाते हुए नजर आए।यातायात प्रभारी आदित्य मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक विभाग द्वारा आगामी दो दिन तक शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग पाइंट लगाकर वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे 92 पर कार्रवाई करती हुई ट्रैफिक पुलिस।