पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohad News Mp News Every Ten Minutes Bus From Gohad To Gwalior Not To Bhind Passengers Are Getting Worried

गोहद से ग्वालियर के लिए हर दस मिनट में बस, भिंड के लिए नहीं, यात्री हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहद से भिंड जाने वाले यात्रियों 6 किमी चलकर पहुंचना पड़ता है चौराहा तब मिलता है साधन

गोहद से ग्वालियर के लिए हर दस मिनट पर बस की सुविधा उपलब्ध है। सुबह से शाम तक 50 से अधिक बसें ग्वालियर के लिए जाती हैं लेकिन भिंड के लिए एक भी बस नहीं है। नगर वासियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए पहले 6 किमी दूर गोहद चौराहा जाना पड़ता है उसके बाद ग्वालियर से आने वाली बस में खड़े होकर यात्रा करते हैं। ऐसे में रहवासियों को 40 किमी की यात्रा बमुश्किल पूरी करनी पड़ती है। भिंड जाने वाली अधिकांश बसें पहले से ही भरकर आती हैं। जिसके कारण महिला हो या बच्चा सभी खड़े होकर अपनी यात्रा पूरी करते हैं।

मुरैना के लिए एक ही बस

गोहद से भिंड, मुरैना, ग्वालियर, इटावा आदि शहरों के लिए दिन भर हजारों लोग सफर करते हैं। मगर वाहनों की सुविधा बहाल न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। मुरैना के लिए महज एक बस चलती है अगर वह निकल जाए तो लोगों को पहले ग्वालियर जाना पड़ता है या दूसरे रास्तों से जीप से होकर जाते हैं। समाजसेवी गिरजाशंकर भटेले ने बताया कि बस ऑपरेटरों की मनमानी से यात्रियों को परेशानी होती है। समाजसेवी दीपक चौधरी ने कहा कि बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रतीक्षालय तक नहीं बनाया गया है। इस वजह से लोगों को गर्मी हो या बारिश रोड पर खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।

गोहद चौराहा से भिंड के लिए बस में सफर करते यात्री।
खबरें और भी हैं...