विदाई... भिंड मुझे हमेशा याद रहेगा: शर्मा
उपलब्धि... उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जैन समाज के मीडिया प्रभारी मनोज सम्मानित
फाग महोत्सव... कलाकारों ने ढोलक की थाप पर गाए होली के लोकगीत
शिविर... नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए ग्वालियर पहुंचे मरीज
आस्था... मां गौरी के स्थापना दिवस विश्व शांति के लिए हवन में दी आहुति
भिंड | नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को नपा कर्मचारियों और ठेकेदारों के द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नपा सीएमओ रहे सुरेंद्र शर्मा को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भिंड में रहते हुए मैं नए-नए अनुभवों से परिचित हुआ। भिंड नगर पालिका का कार्यकाल मुझे हमेशा याद रहेगा। बता दें कि नपा सीएमओ रहे सुरेंद्र शर्मा का स्थानांतरण अंबाह हो गया है। उनके स्थान पर सीएमओ ज्योति सिंह ने पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर मनोज सिंह कुशवाह, अरविंद सिंह, मुकद्दर, सुशील, कुक्कू राठौर, मनोज जैन, डिम्मी जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
भिंड |अतिशय क्षेत्र बरासों में गत दिवस आयोजित हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मीडिया प्रभारी मनोज जैन को सम्मानित किया गया। बता दें कि मीडिया प्रभारी जैन को बरही जैन मंदिर में हुए पंचकल्याण महोत्सव के बेहतर कवरेज के लिए सम्मानित किया गया था। मनोज जैन को सम्मान मिलने पर वीरेंद्र जैन, मनोज सिंह, आनंदपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
भिंड |शहर के वार्ड क्रमांक 2 नवादा बाग कॉलोनी में शुक्रवार को फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों के द्वारा होली से जुड़े हुए लोकगीत गाए गए। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे शुरू हुए फाग महोत्सव में कलाकारों ने ढोलक की थाप पर होली के फाग गीत गाए बीच-बीच में फाग महोत्सव में शामिल हुए लोगों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगाया। इस मौके पर गिरीश शुक्ला, रमेश पाठक, बबलू शर्मा मास्टर, सुनील शुक्ला, खुन्नी शुक्ला, बंटी बरूआ, रामबरन शर्मा, सोमेश तिवारी, संतोष त्रिपाठी, पवन दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भिंड |श्री ऋषभ फाउंडेशन द्वारा 5 मार्च को शहर के होटल सत्कार में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 321 नेत्र रोगियों के नेत्रों की जहां डॉक्टरों के द्वारा जांच की गई। वहीं 150 मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया था। फाउंडेशन की ओर से सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए शुक्रवार दोपहर को बस द्वारा ग्वालियर ले जाया गया है। फाउंडेशन के संयोजक एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने बताया शुक्रवार और शनिवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन होंगे।
इस कॉलम के लिए के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं। हमारा ई-मेल आईडी है bhanuprakash.shrivastava@dhrsl.com और वाट्सएप नंबर है 9926566701
भिंड |शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर किनारे मौजूद बिहारी पार्क में मां गौरी मंदिर में गौरी माता स्थापना दिवस धूमधाम से श्रद्धालुओं ने मनाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने विश्वशांति के लिए हवन करते हुए आहुतियां दीं। उसके बाद मां गौरी की आरती उतारी गई, साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी राजेश शर्मा, रमेश थापक, संतोष थापक, गणेश भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।