पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Farmers Get Full Compensation For Wasted Crop Narvaria

किसानों को बर्बाद फसल का पूरा मुआवजा मिले ः नरवरिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा नेताओं ने अटेर, मेहगांव, गोरमी क्षेत्र के गांवों का किया दौरा

जिले में प्राकृतिक आपदा आने के कारण किसानों की रबी फसल को काफी नुकसान हुआ है, ओलावृष्टि के कारण फसल 100 प्रतिशत बर्बाद हुई है। किसानों को पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। यह बात सोमवार को अटेर, मेहगांव-गोरमी क्षेत्र के गांवों में बर्बाद फसल का निरीक्षण करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र नरवरिया ने कही।

जब भाजपा नेता गांवों में फसल का निरीक्षण करने के पहुंचे तो किसानों को लगा कि हमारी फसल का निरीक्षण करने के लिए विभागीय अधिकारी आए हुए हैं। बाद में पता चलने पर किसानों ने कहा कि प्रकृति की मार के कारण हम लोग पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भरतीय जनता पार्टी किसानों साथ है। मुख्यमंत्री को प्रभावित गांवों में आकर नुकसान का जायजा लेना चाहिए। इस मौके पर थान सिंह भदौरिया, सत्यभान सिंह नरवरिया, राजपाल सिंह भदौरिया, विजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह पाठक, बालाप्रसाद शर्मा, किसान मेवाराम, वीर सिंह, दीनदयाल, रामनारायण आदि मौजूद रहे।

ओलावृष्टि में खराब हुई फसल का निरीक्षण करते हुए भाजपा नेता।
खबरें और भी हैं...