- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Farmers Will Know When It Will Rain With The Meghdoot App
मेघदूत एप से किसान जान सकेंगे कब होगी बारिश
किसान अब मौसम का हाल अपने मोबाइल पर जान सकेंगे। इसके लिए मौसम विज्ञान विभाग व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने मेघदूत एप लांच किया है। डिजिटल इंडिया के तहत बढ़ते कदम में किसानों के लिए यह नई सुविधा केंद्र सरकार ने शुरू की है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस एप की मदद से किसानों को मौसम व कृषि से संबंधित विभिन्न जानकारी मिलेगी। इस एप से तापमान, बारिश, आर्द्रता, हवा की गति तथा हवा की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान संबंधी जानकारी समय-समय पर प्रदान की जाएगी। इससे किसान अपनी फसल और पशुओं की देखभाल के तरीके, कृषि कार्य कर सकेंगे। खेतीबाड़ी के लिए यह एप सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस एप के जरिए मौसम की जानकारी के साथ मौसम पूर्वानुमान से किसान अपनी फसल भी बचा सकेंगे। इस एप्लीकेशन को बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल परामर्श और मौसम की जानकारी देना है।
हिंदी-अंग्रेजी सहित 10 भाषा में एप उपलब्ध
इतना ही नहीं किसानों को फसलों की सिंचाई कब करना है, दवा कब डालनी है। एप में देखकर यह पता लगा सकेंगे कि बारिश कब होगी, जिससे किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। मेघदूत एप्लीकेशन सभी किसान या सामान्य व्यक्ति मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन में अपना नाम, स्थान भरकर पंजीकृत कर सकते हैं। एप में हिंदी, अंग्रेजी सहित 10 भाषाओं में जानकारी मिलेगी। इससे किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।
फसल को प्रभावित होने से बचा सकेंगे किसान
मेघदूत एप से किसानों को स्थान, फसल और पशुधन, विशिष्ट मौसम आधारित जानकारी मिलेगी। मौसम का पूर्वानुमान पता चलने से बारिश की स्थिति स्पष्ट होगी और किसान समझ सकेंगे कि खेत में दवा अभी डालें या नहीं। इससे किसानों के पैसे की भी बचत होगी। मेघदूत मोबाइल एप पर पांच दिन के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी की जाएगी। सप्ताह के प्रति मंगलवार व शुक्रवार को एप बताएगा कि आगामी दिनांक में मौसम कैसा रहेगा।