- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Farmers Will Rally In The City Today Will Encircle The Collectorate
किसान शहर में आज निकालेंगे रैली, कलेक्टोरेट का करेंगे घेराव
अपनी मांगों को लेकर 13 मार्च को किसानों के द्वारा रैली का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही किसानों के द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी किसान संदीप बरूआ ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा कर्जमाफी, अटेर में आई बाढ़ नुकसान का मुआवजा, ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सहित अन्य लोगों को लेकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसानों के द्वारा गौरी सरोवर किनारे मौजूद बिहारी पार्क से रैली निकाली जाएगी, जो सरोवर होते हुए जेल रोड, लहार चौराहा होते हुए अंत में कलेक्टोरेट पहुंचेगी। वहां पर किसानों के द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर छोटे सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा।