पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mo News Mp News Fir On Three People Who Stoned A Dispute Between Two Parties In Islampura

इस्लामपुरा में दो पक्षों में हुआ विवाद पथराव करने वाले तीन लोगों पर एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राह चलते लोगों की मारपीट कर रौब झाड़ते हैं आरोपीगण

शहर के इस्लामपुरा मोहल्ले में शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया। जब लोग उसे बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने एकजुट होकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव व विवाद की सूचना मिलने पर रात 11 बजे ही पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम (29) पुत्र शिवराम राठौर निवासी इस्लामपुरा का मोहल्ले में रहने वाले मुन्ना खान (22), वकील खान (37), राहुल कुर्रेशी (24), फिरोज खान (20) से पुराना विवाद चल रहा है। फरियादी पुरुषोत्तम के अनुसार मुन्ना व फिरोज सहित उसके परिवार के चारों लोग मोहल्ले में आने-जाने वालों पर रौब झाड़ते हैं और झगड़ा करते हैं। 3 साल पहले इसी बात पर मेरा इसे विवाद हुआ, जिसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। 7 मार्च को रात 10.30 बजे मैं एक शादी समारोह से न्यौता खाकर लौट रहा था। इसी दौरान चारों आरोपियों ने मेरे ऊपर हमला बोल दिया। जैसे ही मोहल्ले के लोग मुझे बचाने आए आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही रात में एसपी डॉ. असित यादव पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों मुन्ना, राहुल, फिरोज, वकील को पकड़कर थाने में बंद कर दिया। सिटी कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध 341, 294, 34, 336 के तहत केस दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में पथराव करते हुए आरोपीगण।
खबरें और भी हैं...