राजीनामा न करने पर युवक पर किया फायर
भिंड|दबोह क्षेत्र के पन्नापुरा गांव में रविवार रात 8.30 बजे कुछ लोगों ने युवक पर फायर कर दिया। पन्नापुरा निवासी राजकुमार (35) पुत्र कमलेश राजावत के अनुसार उन्होंने गांव के जनक सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसमें राजीनामा न करने पर जनक सिंह और उसके साथ आए लोगों ने पहले धमकी दी, फिर फायर किए। पुलिस ने जनक सिंह, संदीप, रघुवीर, कुलदीप, बुद्घ प्रकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।