पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Firing Singing Firing On The Roof Of The Young Man Shot Death

फाग गायन में फायरिंग, छत पर खड़े युवक को गोली लगी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरासों थाना क्षेत्र के सटरुपुरा गांव में चार लोगों ने दिया वारदात

होली के त्योहार पर बरासों थाना क्षेत्र के सटरुपुरा गांव में घर के बाहर फाग गा रहे लोगों को देख चार लोग झगड़ा करने लगे। इस दौरान उन्होंने बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे छत पर खड़े युवक के सीने में गोली लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार की दोपहर 3.30 बजे की है। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सटरुपुरा निवासी रामदास बघेल (51) पुत्र रामेश्वर होली के त्योहार अपने घर के बाहर फाग गायन का आयोजन करा रहे थे। बुधवार के दोपहर 3.30 बजे जब फाग अपने शबाब पर थी तभी गांव के शिव सिंह पुत्र केशव सिंह तोमर निवासी कछपुरा और विक्रम सिंह निवासी गोपालपुरा व दो अज्ञात लोग आए और फाग गा रहे लोगों को गालियां देने लगे। जब उन लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने बंदूक से ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिए। इस दौरान अपने घर की छत पर खड़े होकर फाग सुन रहे रामदास के भतीजे अशोक (32) पुत्र सरनाम बघेल के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपीगण मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शिव सिंह और विक्रम सिंह के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...